Ad image

टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड में उत्साहपूर्वक मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 21 जून 2025 । टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के कॉर्पोरेट कार्यालय, ऋषिकेश में 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कर्मचारियों और उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो स्वस्थ जीवनशैली के प्रति निगम की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री आर. के. विश्नोई ने योग की प्रासंगिकता पर जोर देते हुए कहा, “योग हमारी प्राचीन परंपरा का अमूल्य उपहार है, जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाता है।”

कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक (कार्मिक) श्री शैलेंद्र सिंह और निदेशक (तकनीकी) श्री भूपेंद्र गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। श्री सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की, जिनके प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली। इस वर्ष का विषय “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” व्यक्तिगत और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के बीच संबंध को रेखांकित करता है।माननीय प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण आकर्षण का केंद्र रहा। भारत स्वाभिमान न्यास द्वारा संचालित योग सत्र में प्रतिभागियों ने आसन, प्राणायाम और श्वास तकनीकों का अभ्यास किया। टीएचडीसी परिवार ने योग-मुद्राओं की प्रस्तुति से समारोह को यादगार बनाया।कार्यपालक निदेशक श्री संदीप सिंघल, मुख्य महाप्रबंधक डॉ. ए. एन. त्रिपाठी सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। टीएचडीसी की सभी परियोजनाओं और इकाइयों में भी योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!