अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर सीएमओ ने दिलाई तंबाकू निषेध की शपथ

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 26 जून 2025 । अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) कार्यालय, नई टिहरी में एक जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस मौके पर सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन न करने की शपथ दिलाई।गोष्ठी में नशीले पदार्थों और दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले खतरों के प्रति जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।

डॉ. श्याम विजय ने बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक जीवन को भी प्रभावित करता है। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि वे स्वयं नशे से दूर रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें।इसके साथ ही, विकासखंड स्तर की सभी चिकित्सा इकाइयों में भी अधिकारियों और कर्मचारियों ने नशा निषेध की शपथ ली।

सीएमओ ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से भी अनुरोध किया कि वे आम जनता को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठाए जा सकें।

यह आयोजन नशा मुक्ति के प्रति सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!