Ad image

श्रीमद् भागवत महापुराण सुनने मात्र से ही जीवन धन्य हो जाता है- राकेश राणा

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। प्रताप नगर प्रखंड के पट्टी उपली रमोली मध्य मुखमाल गांव में श्रीमती चित्रा देवी एवं श्री संजीव सिंह जी पूर्व प्रधान श्री महानंद सिंह राणा मानवेन्द्र राणा संभु सिंह राणा ,कीर्ति सिंह राणा, महेंद्र सिंह राणा ,राजेन्द्र सिंह राणा,लोकेंद्र सिंह राणा भीम सिंह द्वारा अपने पितरों की मोक्ष प्राप्ति हेतु आयोजित श्रीमद्भागवत कथा मैं जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा की श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने से एक ही जन्म नहीं, बल्कि हमारे कई जन्मों के पापों का संहार हो जाता है। साथ ही जीव-जन्म और मृत्यु के बंधन से मुक्त होकर शांत व स्थिर होता है। श्रीमदभागवत महापुराण का शाब्दिक अर्थ ही भक्ति, ज्ञान, वैराग्य और त्याग है

ब्याष्पीठ पर विराजमान आचार्य शिवराम भट्ट ने कहा कि श्रीमद्भागवत पुराण के प्रथम स्कन्ध इसमें भक्तियोग और वैराग्य, द्वितीय स्कन्ध में ब्रह्माण्ड की उत्त्पत्ति एवं विराट् पुरुष का स्वरूप, तृतीय स्कन्ध में उद्धव द्वारा भगवान के बालचरित्र का वर्णन, चतुर्थ स्कन्ध में राजर्षि ध्रुव एवं पृथु आदि की कहानी, पंचम स्कन्ध में स्वर्ग, नरक, पाताल, समुद्र, पर्वत, नदी का वर्णन मिलता है

पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीदेवी सिंह पवार और श्रीमती रेखा असवाल ने कहा कि 7 दिन की कथा सुनने से व्यक्ति को सृष्टि के रहस्यों और जीवन के चक्र को समझने में मदद मिलती है। सप्त ऋषि: प्राचीन काल में, 7 ऋषि (वशिष्ठ, विश्वामित्र, गौतम, जमदग्नि, अत्रि, भारद्वाज और वामदेव) वेदों का ज्ञान बांटते थे। 7 दिन की कथा इन 7 ऋषियों के 7 ज्ञान दिवसों का प्रतीक है।

उपरोक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा जिला पंचायत की पूर्व सदस्य श्रीमती रेखा सवाल डॉक्टर विजेंद्र सिंह असवाल पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी सिंह पवार प्रधान श्रीमती मीना देवी पंडित महेंद्र भट्ट ,रमेश भट्ट सोमेश भट्ट ,मानवेन्द्र राणा महानंद सिंह राणा संभु सिंह राणा ,रमेश राणा,कीर्ति सिंह राणा, महेंद्र सिंह राणा राजेन्द्र सिंह राणा,लोकेंद्र सिंह राणा भीम सिंह राणा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!