Ad image

धनोल्टी विधानसभा में पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस ने की रणनीतिक बैठक, कई कार्यकर्ताओं ने ठोकी दावेदारी

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 30 जून 2025। धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन 2025 की तैयारियों को लेकर कांग्रेस पार्टी सक्रिय हो गई है। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी शान्ति प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में थत्यूड के एक निजी होटल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी थत्यूड, नैनबाग एवं सत्यों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत ने की। इस दौरान पंचायत से जुड़े वर्तमान एवं पूर्व कांग्रेसजनों की मौजूदगी में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ब्लॉक प्रमुख पदों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विस्तार से चर्चा की गई।

प्रभारी भट्ट ने पार्टी की रीति-नीति और चुनावी रणनीति से कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए सभी से सुझाव लिए और संभावित उम्मीदवारों की सूची तैयार कर ली। उन्होंने बताया कि आज ही यह पैनल प्रदेश नेतृत्व को भेज दिया जाएगा और जल्द ही कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी।

धनोल्टी विधानसभा की नौ जिला पंचायत सीटों – बंगलों की कांडी, ख्यारसी, तिखोंन, धमाड़ी, बनसुंसल, थान, बिश्टोसी, सरतली और भूतसी – पर कई दावेदारों ने अपनी दावेदारी पेश की। इनमें जोत सिंह रावत, सरदार सिंह कंडारी (जेष्ठ प्रमुख), परवीन सिंह चौहान, चमनलाल, संगीता नौटियाल, प्रकाश बिष्ट और राजेश पुरुषोड़ा प्रमुख रहे।

बैठक में निर्वाचन से जुड़े दिशा-निर्देशों और रणनीतियों पर भी विचार हुआ और कुछ महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक में प्रमुख रूप से दीपचंद सजवान, मनमोहन मल, विजय सिंह गुसाईं, डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत, अखिलेश उनियाल, आमेंद्र बिष्ट, दर्शन लाल नौटियाल, राजबाला असवाल, अतोल गुसाईं, सोमवारी लाल नौटियाल, गंभीर रावत, यशोदा विश्वकर्मा, सुनीता देवी, संदीप सजवान, मुकेश सजवान, हरदेव कुमाई, विक्रम पंवार और राजेंद्र रावत सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!