Ad image

दून घाटी में बायोमेडिकल प्लांट के ग्रामीणों के धरने को कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर का समर्थन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें
  • दून घाटी एक्ट 1989 कमजोर करने से यहां के 15 लाख निवासियों का जीवन प्रभावित होगा – अभिनव थापर

देहरादून। आज देहरादून में उत्तराखंड पर्यावरण विभाग के मुख्यालय – गौरा देवी भवन में ग्राम कोडरना नरेन्द्र नगर , जो दून घाटी 1989 का भाग है, के ग्रामवासियों की अवैध बायोमेडिक्ल प्लांट के विरोध में धरने को समर्थन दिया।

कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर ने कहा दून घाटी के प्राविधान जिसमें माइनिंग और बायोमेडिक्ल पूरी तरह से प्रतिबंधित है उसमें सरकार ने यह प्लांट कैसे लग दिया ? दून घाटी एक्ट 1989 को कमजोर करने में सरकार निरन्तर कार्य कर रही गया जिससे दून घाटी में 15 लाख लोगों के जीवन पर खतरा मंडराने लगेगा। सरकार को इस बायोमेडिकल प्लांट पर तत्काल रोक लगानी चाहिए और जाँच में पाए गए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करनी चाहिये।

कोडारना ग्राम वासी राधा थपलियाल ने कहा कि झूठी रिपोर्ट बनाकर सिर्फ गांव से 300 मी की दूरी पर यह प्लांट लगाया गया। ग्राम प्रधान की 2019 की अनापत्ति भी फर्जी प्रतीत होती है, इस विषय की हम सभी ग्रामवासि तत्काल जांज की माँग करते हैं।

गौरांदेवी भवन में आयोजित धरने में कांग्रेस प्रवक्ता अभिनव थापर, कोडारना के पूर्व प्रधान भगवान सिंह नेगी, ग्रामवासी करतार नेगी, राधा थपलियाल, बैसाखी देवी, अनिता देवी, उमा देवी, मुन्नी देवी व अन्य ग्रामवासियों व मातृ शक्ति ने दून घाटी में इस जनविरोधी माँग का विरोध किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!