रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा नदी में गिरी, 2 की मौत, 8 घायल, रेस्क्यू जारी

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग, 26 जून 2025। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया और अलकनंदा नदी में समा गया। वाहन में ड्राइवर सहित 19 यात्री सवार थे, जो बद्रीनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे।

SDRF, DDRF, स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीमें संयुक्त रूप से राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं। अब तक 8 घायलों को रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग अस्पताल भेजा गया है, जबकि 2 मृतकों के शव बरामद किए गए हैं। शेष 9 यात्रियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। ऋषिकेश ढालवाला से एक डीप डाइविंग टीम भी घटनास्थल पर भेजी गई है। दो घायलों को एम्स भेजा गया है।

अपडेट:

हादसा ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ, जहां वाहन लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिरकर नदी के तेज बहाव में बह गया। कुछ यात्री वाहन से छिटककर पहाड़ी पर गिरे, जबकि अन्य नदी में बह गए। नदी का तेज बहाव बचाव कार्यों में चुनौती पेश कर रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में राहत कार्य युद्धस्तर पर चल रहे हैं। पुलिस ने आमजन से धैर्य बनाए रखने और भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करने की अपील की है।

अब तक की स्थिति:

बस में कुल सवार यात्री: 20

घायल: 8 (AIIMS ऋषिकेश और जिला अस्पताल में भर्ती)

मृतक: 2

लापता: 10

एक महिला का शव धारी देवी झील से बरामद, पहचान प्रक्रिया जारी

घायल यात्रियों की सूची:

  1. दीपिका सोनी (42) – सिरोही, राजस्थान
  2. हेमलता सोनी (45) – गोगुंडा, राजस्थान
  3. ईश्वर सोनी (46) – सूरत, गुजरात
  4. अमिता सोनी (49) – मीरा रोड, महाराष्ट्र
  5. भावना सोनी (43) – सूरत, गुजरात
  6. भव्य सोनी (7) – सूरत, गुजरात
  7. पार्थ सोनी (10) – राजगढ़, मध्य प्रदेश
  8. सुमित कुमार (23) – बस चालक, हरिद्वार

मृतक यात्रियों की सूची:

  1. विशाल सोनी (42) – राजगढ़, मध्य प्रदेश
  2. ड्रिमी (17) – सूरत, गुजरात

लापता यात्रियों की सूची:

  1. रवि भवसार (28) – उदयपुर, राजस्थान
  2. मौली सोनी (19) – सूरत, गुजरात
  3. ललित कुमार सोनी (48) – गोगुंडा, राजस्थान
  4. गौरी सोनी (41) – राजगढ़, मध्य प्रदेश
  5. संजय सोनी (55) – उदयपुर, राजस्थान
  6. मयूरी (24) – सूरत, गुजरात
  7. चेतना सोनी (52) – उदयपुर, राजस्थान
  8. चेष्ठा (12) – सूरत, गुजरात
  9. कट्टा रंजना अशोक (54) – मीरा रोड, महाराष्ट्र
  10. सुशीला सोनी (77) – उदयपुर, राजस्थान

Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!