जनपद टिहरी की नवनियुक्त जिलाधिकारी निकिता खण्डेलवाल ने सम्भाला पदभार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी निकिता खण्डेलवाल ने गुरूवार को जनपद टिहरी के 57वें जिलाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने के साथ ही कोषागार के डबल लॉक का चार्ज ग्रहण किया गया। इस दौरान उन्होंने समस्त पंजिकाओं, तालों, स्टाम्प, निर्वाचन संबंधी सामाग्री आदि का सूची के साथ मिलान कर हस्ताक्षर किये गये।

तत्पश्चात् जिलाधिकारी ने कलैक्ट्रेट और राजस्व रिकार्ड रूम का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी निकिता खण्डेलवाल 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं तथा इससे पूर्व अपर सचिव सूचना प्रौद्योगिकी, सुराज तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी, निदेशक यूएसएसी, प्रबन्ध निदेशक हिल्ट्रान के पदों पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।

जनपद आगमन पर सीडीओ टिहरी वरूणा अग्रवाल, डीडीओ मो. असलम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा जिलाधिकारी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!