Ad image

हिंडोलाखाल में ग्रामीण उद्यमियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 18 जून 2025 । ग्रामीण क्षेत्रों के उद्यमियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से 17 जून 2025 को देवप्रयाग के हिंडोलाखाल ब्लॉक सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खंडेलवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यशाला में स्वयं सहायता समूहों, ग्राम संगठनों, लखपति दीदी, बैंक सखी और स्वरोजगार से जुड़े स्थानीय उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का आयोजन मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (आरबीआई), राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, ग्रामोत्थान परियोजना और आरसेटी के सहयोग से किया गया।कार्यशाला में मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना की टिहरी गढ़वाल टीम के इंक्यूवेशन मैनेजर दिग्विजय सिंह, बिजनेस प्लानिंग डेवेलपमेंट एक्सपर्ट अनुभव थापा और आरसेटी के प्रशिक्षक संजीव नेगी ने प्रतिभागियों को उद्यमिता के विविध आयामों पर विस्तृत जानकारी दी।

इसमें मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का परिचय, उद्यमिता के मूल सिद्धांत, आजीविका से अंतर, पंजीकरण प्रक्रिया, ब्रांड विकास, बिजनेस डेवलपमेंट कौशल, सरकारी योजनाओं की जानकारी, विपणन के अवसर और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स का उपयोग जैसे विषय शामिल रहे। लगभग 16 स्वरोजगार से जुड़े प्रतिभागियों ने कार्यशाला में हिस्सा लिया और भविष्य में सहयोग के लिए पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को प्रशिक्षण, प्रोत्साहन और आवश्यक संसाधनों से जोड़ना था, जिसमें यह आयोजन पूर्ण रूप से सफल रहा।इस अवसर पर बी.एम.एम. राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ब्लॉक देवप्रयाग के नितिन रावत और रीप ब्लॉक समन्वयक मुकेश उनियाल भी उपस्थित रहे।

यह कार्यशाला ग्रामीण उद्यमियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुई, जो उन्हें आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरित करेगी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!