Ad image

लक्ष्मणझूला थाने में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण: मानसून और कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

ऋषिकेश, 18 जून 2025 । थाना लक्ष्मणझूला में आज एसडीआरएफ ढालवाला की टीम द्वारा पुलिस स्टाफ, होमगार्ड, पीआरडी और फायर कर्मियों को आपदा प्रबंधन का विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

आगामी मानसून सीजन और कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए आयोजित इस प्रशिक्षण में कर्मियों को आपदा से निपटने की तकनीकों और प्राथमिक चिकित्सा की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण में सीपीआर (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन), रक्तस्राव रोकने के तरीके, घायल व्यक्ति को सुरक्षित एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाने की तकनीक, रोप रेस्क्यू, रिवर क्रॉसिंग, स्ट्रेचर निर्माण, क्लाइंबिंग और रैपलिंग का अभ्यास कराया गया।

इसके अतिरिक्त, बाढ़ के दौरान जीवन रक्षा (फ्लड रेस्क्यू) की तकनीकों और आपदा प्रबंधन उपकरणों की हैंडलिंग के बारे में भी विस्तार से बताया गया।कार्यक्रम में थानाध्यक्ष संतोष पैंथवाल सहित थाने का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

प्रशिक्षण का नेतृत्व एसडीआरएफ की टीम ने किया, जिसमें निरीक्षक कविंद्र सजवान, उप निरीक्षक पंकज खरोला, विजय खरोला, सुमित नेगी, रमेश भट्ट, अनिल सिंह, जितेंद्र और सुरेश मालासी शामिल थे।

यह प्रशिक्षण आपदा प्रबंधन में कर्मियों की दक्षता बढ़ाने और मानसून व कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!