ब्रेकिंग न्यूज: टिहरी में भालू ने महिला पर किया हमला, ग्रामीणों में दहशत

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें
  • डी पी उनियाल गजा

टिहरी गढ़वाल । विकास खंड चम्बा के धार अकरिया पट्टी के ग्राम बगीद में एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। 60 वर्षीय श्रीमती बबली देवी, पत्नी स्व. थेल सिंह, बरसुड गांव में सौर ऊर्जा प्लांट के पास घास की सफाई कर रही थीं, तभी शाम के समय भालू ने अचानक हमला कर उनके पैर को घायल कर दिया।बबली देवी ने शोर मचाया और दरांती से बचाव की कोशिश की।

आसपास काम कर रही अन्य महिलाओं और ग्रामीणों ने शोरगुल और पथराव कर भालू को भगाया। घायल महिला को राजकीय चिकित्सालय गजा में भर्ती कराया गया, जहां टांके लगाने और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

इस घटना से बगीद, बरसुड, खांड, तैला और कुल्पी गांवों में दहशत का माहौल है। ग्राम पंचायत बगीद की निवर्तमान प्रधान लक्ष्मी चौहान, पूर्व प्रधान भगवान सिंह चौहान और क्षेत्र पंचायत सदस्य संगीता सौंटियाल ने वन विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने मांग की कि वन विभाग की टीम क्षेत्र में भेजी जाए।उल्लेखनीय है कि पिछले साल भी बिरोगी गांव में एक मादा भालू और उसके तीन बच्चों को देखा गया था, जिसे वन विभाग ने पटाखों की मदद से भगाया था। उजाले में हुए इस हमले ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। वन विभाग से त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!