पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक को सकुशल ढूंढकर परिजनों को सौंपा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 11 जून 2025 । थाना नरेंद्रनगर के अंतर्गत चौकी जाजल पुलिस ने मानसिक रूप से अस्वस्थ बालक शुभम चौहान (निवासी भानियावाला, डोईवाला, देहरादून) को सकुशल ढूंढकर परिजनों को सौंपा।

9 जून को व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना मिली थी कि शुभम अपने घर से बिना बताए लापता हो गया था।चौकी जाजल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। 11 जून को शुभम को स्वीर-गजा रोड पर घूमते हुए पाया गया। सोशल मीडिया पर प्रसारित फोटो से उसकी पहचान की गई। उसे चौकी लाया गया और परिजनों को सूचित किया गया। शुभम की मां श्रीमती गंगा देवी और चाचा श्री मंगल सिंह चौहान ने उसे सकुशल प्राप्त किया।

परिजनों ने पुलिस की संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई की सराहना की। पुलिस टीम में उप निरीक्षक नवलकिशोर गुप्ताहेड कांस्टेबल पुष्कर रावतकांस्टेबल विवेक कुमार शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!