ऋषिकेश: SDRF की दो जगहों पर चल रही सर्च ऑपरेशन, गोवा बीच व शिवपुरी यूसुफ बीच पर युवक डूबे

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 12 जून 2025 । राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमें आज दो अलग-अलग घटनाओं को लेकर लगातार तीसरे दिन भी सर्च ऑपरेशन में जुटी रहीं।एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि पहली घटना गोवा बीच की है, जहां तीन दिन पूर्व डूबे साहिल पटेल नामक युवक की तलाश आज भी जारी रही। SDRF टीम ने आज घटनास्थल से पशुलोक बैराज तक विस्तृत सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अभी तक युवक का कोई सुराग नहीं मिला है। टीम के जवान लगातार नदी की धारा व किनारों को खंगाल रहे हैं।

वहीं दूसरी घटना आज शिवपुरी यूसुफ बीच पर सामने आई, जहां फरीदाबाद से आए 5 युवकों के समूह में से एक युवक के डूबने की सूचना मिली। यह घटना थाना मुनिकीरेती क्षेत्र अंतर्गत हुई है। SDRF ढालवाला टीम तत्काल मौके पर पहुंची और सर्च अभियान शुरू कर दिया। टीम के डीप डाइवर्स (गहरे पानी में खोज विशेषज्ञ) द्वारा नदी की गहराई में जाकर युवक की तलाश की जा रही है।

दोनों मामलों में SDRF की टीमें पूर्ण मुस्तैदी से कार्य कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जब तक डूबे युवकों का पता नहीं चल जाता, सर्च अभियान जारी रहेगा।

सावधानी की अपील:
SDRF व स्थानीय प्रशासन की ओर से पर्यटकों से अपील की गई है कि वे चिह्नित खतरनाक क्षेत्रों व चेतावनी संकेतों की अनदेखी न करें। गंगा के तेज बहाव व जल स्तर के उतार-चढ़ाव के चलते इस प्रकार की घटनाएं अक्सर जानलेवा सिद्ध होती हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!