Ad image

11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर टिहरी गढ़वाल में योग और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 21 जून 2025 । 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर टिहरी गढ़वाल जिले में योग और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिले के विकासखंड प्रतापनगर की ग्राम पंचायत रैका, पिपलोगी और बेसली में अमृत सरोवर पर योग कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें स्थानीय लोगों, अधिकारियों, कर्मचारियों और योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।

उधर 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विकासखंड जौनपुर में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय जनता, अधिकारी, कर्मचारी और योग प्रेमियों ने उत्साहपूर्वक योगासनों का अभ्यास किया। आयोजन का उद्देश्य शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य और योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

इसी तरह, विकासखंड थौलधार की ग्राम पंचायत सुनरगांव और क्यारी नगुड़ में भी योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में क्षेत्रीय जनता के साथ-साथ अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी योगासनों का अभ्यास किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!