डीएम उत्तरकाशी प्रशांत कुमार आर्या ने कीर्ति इंटर कॉलेज से योग का शुभारंभ किया और योग के लाभों पर जोर दिया

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी, 21 जून 2025। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलाधिकारी प्रशांत कुमार आर्या ने कीर्ति इंटर कॉलेज से जनपद में योग कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। मुख्य आयोजन में उन्होंने योग का अभ्यास किया और इसके शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक लाभों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा, “योग स्वस्थ, सुखी और तनावमुक्त जीवन के लिए महत्वपूर्ण है।””योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” थीम पर जनपद के गंगोत्री, यमुनोत्री, पुरोला, चिन्यालीसौड, उत्तरकाशी, हर्षिल, नेलांग और जादुंग में योग कार्यक्रम आयोजित हुए। इनमें जनप्रतिनिधि, स्थानीय लोग, योग संगठन, छात्र-छात्राएं, ग्राम पंचायतें, भारतीय सेना और आईटीबीपी शामिल हुए।

गंगोत्री विधायक सुरेश चौहान ने योग को बेहतर जीवनशैली का आधार बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग की वैश्विक पहचान पर जोर दिया। विभिन्न सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने भी योग कार्यक्रम आयोजित किए, जिनमें भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

मुख्य आयोजन में बीजेपी जिलाध्यक्ष नागेंद्र चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान, सीडीओ एसएल सेमवाल, एडीएम मुक्ता मिश्र, एसडीएम शालिनी नेगी, सीएमओ बीएस रावत, आयुर्वेदिक अधिकारी रत्नमणि भट्ट, परियोजना निदेशक अजय सिंह, कोषाधिकारी शिवेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अमित कोटियाल सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!