Ad image

ब्रेकिंग न्यूज़ | देवप्रयाग में भूस्खलन का कहरवार्ड नंबर 4 में पहाड़ी टूटने से मकान ध्वस्त, बाल-बाल बचे पिता-पुत्र

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल/देवप्रयाग, 14 जुलाई। देवप्रयाग नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 में सोमवार को अचानक पहाड़ी टूटने से हड़कंप मच गया। नरसिंहगांचल पर्वत के बाह बाजार के ऊपर से आए भारी मलबे और बोल्डरों ने कई मकानों को नुकसान पहुंचाया। पन्ना दास का मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त पन्ना दास और उनका पुत्र किसी तरह सुरक्षित बच निकले।

भूस्खलन से बाह बाजार क्षेत्र में रह रहे कई परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। मौके पर पहुंचे स्थानीय और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण कर प्रभावितों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिलाया है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि इस क्षेत्र में भूस्खलन की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, लेकिन स्थायी समाधान नहीं निकल पाया। अब लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। प्रभावितों ने प्रशासन से उचित मुआवजा और सुरक्षा उपायों की तत्काल मांग की है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!