Ad image

डीएम की अध्यक्षता में पार्किंग निर्माण एवं हस्तांतरण की समीक्षा बैठक आयोजित

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिला टिहरी गढ़वाल में निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित पार्किंग स्थलों की प्रगति की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सभी पार्किंग परियोजनाओं को तय समयसीमा में पूर्ण कर संबंधित निकायों को हस्तांतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि जहां निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, वहां हस्तांतरण प्रक्रिया में अनावश्यक विलंब न हो।

बैठक में बताया गया कि थत्यूड़ और लम्बगांव की पार्किंग पूर्ण हो चुकी हैं, जिनमें से थत्यूड़ की पार्किंग जनता के उपयोग में है। कीर्तिनगर की पार्किंग अक्टूबर 2025 तक पूर्ण कर ली जाएगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने कददुखाल और चमियाला में पार्किंग की आवश्यकता पर बल दिया, जिस पर जिलाधिकारी ने प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने एएमए जिला पंचायत को निर्देशित किया कि होटल व रिज़ॉर्ट के नक्शे पास करते समय पार्किंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।

कैम्पटी क्षेत्र की सड़क किनारे संचालित पार्किंग व्यवस्था स्पष्ट न होने पर उन्होंने एसडीएम धनोल्टी को त्वरित जांच के निर्देश भी दिए।

बैठक में पर्यटन अधिकारी एस.एस. राणा, सहायक अभियंता पंकज पाठक, ईओ चंबा प्रशांत कुमार सहित अन्य अधिकारी वर्चुअली उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!