Ad image

चम्बा और नरेंद्रनगर ब्लॉक में मतदान तैयारियों का सीडीओ ने किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 25 जुलाई 2025 । त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के अंतर्गत द्वितीय चरण में होने वाले मतदान की तैयारियों को लेकर टिहरी की मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती वरुणा अग्रवाल ने आज विकास खंड चंबा और नरेंद्रनगर में विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

सीडीओ ने नरेंद्रनगर में मतदान पार्टियों को सामग्री वितरण के लिए बनाए गए टेबल, स्ट्रांग रूम, मतगणना टेबल तथा मतदान दलों के प्रस्थान स्थल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायज़ा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी दलों को समय से सामग्री वितरित कर सुरक्षित रूप से उनके गंतव्य तक रवाना किया जाए।

मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि चुनाव प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में पूर्ण सावधानी और समन्वय सुनिश्चित किया जाए, जिससे मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!