Ad image

विश्व मत्स्य दिवस पर टिहरी डी एम ने किया मत्स्य बीज संचय

admin
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नई टिहरी * गढ़ निनाद ब्यूरो, 21 नवंबर 2019

विश्व मत्स्य दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी डाॅ वी. षणमुगम ने कोटेश्वर पंहुचकर मत्स्य हौचरी का निरीक्षण किया साथ ही कोटेश्वर जलाशय में मत्स्य बीज संचय किया। इस अवसर पर मत्स्य विभाग द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें प्रगतिशील मत्स्य पालकों को प्रमाण पत्र भेट कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर तीन प्रजाति कतला, रोहू तथा महाशीर के 50 हजार मत्स्य बीज को जलाशय में संचय किया गया। हौचरी के निरीक्षण के दौरान एडीएफ मत्स्य अल्पना हल्दिया ने जिलाधिकारी को हौचरी में मत्स्य से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर जी एम टीएचडीसी, मत्स्य इन्सपेक्टर आमोद नौटियाल के अलावा मत्स्य पालक एवं जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!