एल एंड टी के सीएसआर फंड से नरेन्द्रनगर स्कूल में होंगे विकास कार्य, सीडीओ ने की बैठक

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरूणा अग्रवाल की अध्यक्षता में रा.उ.मा.वि. नरेन्द्रनगर में रेलवे विभाग की एल एंड टी कंपनी के सीएसआर फंड से संबंधित बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विद्यालय में 20 लाख रुपये की लागत से बैडमिंटन व बास्केटबॉल कोर्ट, कंप्यूटर कक्ष, पुस्तकालय, एस्ट्रोनॉमी लैब, बाउंड्री वॉल फेसिंग, टीन शेड, पेयजल, शौचालय व रसोईघर में जल कनेक्शन समेत विभिन्न निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए गए। हरेला पर्व पर पौधारोपण भी किया गया।

इस अवसर पर डीईओ, बीईओ, एल एंड टी के अधिकारी, प्रधानाचार्य, स्टाफ व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!