घास लेने गई महिला पर जंगली सूअर का जानलेवा हमला: खून से लहुलूहान हालत में पहुंची अस्पताल

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

🔴 ब्रेकिंग न्यूज | देवप्रयाग। देवप्रयाग क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुणगी में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब घास लेने गई महिला जगदंबा देवी पर घात लगाए बैठे जंगली सूअर ने अचानक हमला कर दिया। महिला बुरी तरह घायल हो गई और खून से लथपथ हालत में किसी तरह अपनी जान बचाकर गांव पहुंची।

घटना के समय जगदंबा देवी अपनी सहयोगी फुलारी देवी के साथ मवेशियों के लिए घास लेने जंगल गई थीं। सूचना मिलते ही पुत्र हरीश सिंह ने घायल मां को सीएचसी बागी पहुंचाया, जहां सीएचसी प्रभारी डॉ. अंजना ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेस अस्पताल श्रीनगर रेफर कर दिया।

गांव में घटना के बाद दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जंगली जानवरों के आतंक पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!