यहां डीएम ने किया ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली, 05 जुलाई 2025 । जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप तिवारी ने शनिवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में चमोली के ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ईवीएम और वीवीपैट मशीनें डबल लॉक प्रणाली में पूरी तरह सुरक्षित पाई गईं।

जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में विद्युत व्यवस्था, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का भी बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी सती, कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधि मदन लोहानी, आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनूप सिंह रावत सहित अन्य राजनीतिक दलों के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
error: Content is protected !!