ब्रेकिंग: जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनाव में भाजपा का दबदबा, उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की इशिता सजवान निर्विरोध चुनी गईं, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस के मान सिंह रौतेला ने धमाकेदार जीत दर्ज कर भाजपा को करारा झटका दिया। रौतेला को 26 , हुकम सिंह (भाजपा) को 15 तथा 4 मत अवैध पड़े।

ब्लॉक प्रमुख चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया। जिले के 9 में से 8 ब्लॉक में भाजपा समर्थित प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि जौनपुर में भाजपा की बागी प्रत्याशी सीता पंवार ने जीत हासिल की।

विजयी ब्लॉक प्रमुखों की सूची:

  • जाखणीधार: राजेश नौटियाल (भाजपा) – निर्विरोध
  • चंबा: सुमन सजवाण (भाजपा) – निर्विरोध
  • थौलधार: सुरेंद्र भंडारी (भाजपा) – निर्विरोध
  • प्रतापनगर: मनीषा पंवार (भाजपा) सविरोध
  • भिलंगना: राजीव कंडारी (भाजपा) सविरोध
  • जौनपुर: सीता पंवार (भाजपा बागी)सविरोध
  • नरेंद्रनगर: दीक्षा राणा (भाजपा) सविरोध
  • कीर्तिनगर: अचला खंडेलवाल (भाजपा) सविरोध
  • देवप्रयाग: विनोद बिष्ट (भाजपा) सविरोध

इन नतीजों के साथ जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख चुनावों में भाजपा ने टिहरी गढ़वाल में स्पष्ट बढ़त बनाई है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!