Ad image

जनपद टिहरी के चार तहसीलों में राजस्व पुलिस कार्यों का परित्याग

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

राजस्व ग्रामों में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की नई व्यवस्था लागू

टिहरी गढ़वाल। जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल द्वारा अवगत कराया गया कि पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, राजस्व उप निरीक्षक एवं राजस्व सेवक, जनपद टिहरी गढवाल द्वारा दिनाक 21.08.2025 से राजस्व पुलिस कार्यों का सदैव के लिए परित्याग किये जाने के उल्लेख के क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में तहसील जाखणीधार, कीर्तिनगर, देवप्रयाग एंव बालगंगा के अन्तर्गत राजस्व पुलिस व्यवस्था से आच्छादित ग्रामों में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु आदेश पारित किये गए।

जनपद टिहरी गढवाल में तहसील बालगंगा, कीर्तिनगर, जाखणीधार एव देवप्रयाग के अन्तर्गत राजस्व पुलिस व्यवस्था से आच्छादित समस्त राजस्व ग्रामों में घटित होने वाली घटनाओं की सम्बन्धित नायब तहसीलदार नियमानुसार प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करेगें और प्रथम सूचना रिर्पोट दर्ज करने के उपरान्त उप जिला मजिस्ट्रेट के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढवाल को प्रेषित करेगें, पंजीकृत वाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टि०ग० अग्रिम विवेचना के लिए समीपवर्ती नियमित पुलिस कोतवाली/थाना को अपने स्तर से हस्तान्तरित करेगें।

उक्त के अतिरिक्त विभिन्न न्यायालयों से प्राप्त राजस्व पुलिस क्षेत्रों से सम्बन्धित समन/वारण्ट आदि की तामीली सम्बन्धित समीपवर्ती कोतवाली / थाना एव चौकी प्रभारी के स्तर से सुनिश्चित की जायेगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल उक्तानुसार समस्त कोतवाली/थाना/चौकी प्रभारियों को अपने स्तर से कार्यवाही हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करेंगे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!