G 20: डीएम डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज अंतिम चरण में किए जा रहे कार्यों का लिया जायजा

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 मई, 2023 । जी-20 सम्मेलन के तहत डेलीगेट्स के ओंणी गांव भ्रमण कार्यक्रम को लेकर जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा आज अंतिम चरण में किए जा रहे कार्यों का जायजा लिया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी इकाइयों एवं मैन वेन्यू का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही साफ सफाई रखने के निर्देश दिए गए।

जी-20 के तहत ओंणी गांव को स्मार्ट विलेज के लिए चयनित किया गया है, जिसमें सभी इकाइयों यथा आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, प्राथमिक विद्यालय, फॉरेस्ट म्यूजियम, मिल्क कलेक्शन सेंटर, पॉलीहाउस, बर्तन बैंक, मिनी बैंक आदि को विकसित किया गया है। इसके साथ ही इनमें ग्रामीण परिवेश के साथ शहरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं ताकि गांव का सर्वांगीण विकास हो सके।

अवगत है कि जनपद टिहरी के नरेंद्रनगर में 25 से 27 मई, 2023 तक जी-20 सदस्य देशों की एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक आयोजित की जा रही है। इसी के तहत 28 मई को विदेशी मेहमान ओंणी गांव का भ्रमण कर उत्तराखंड की लोक संस्कृति, ग्रामीण रहन सहन, वाद्य यंत्र, खानपान, प्राकृतिक सौंदर्य से रुबरू होंगे।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी मनीष कुमार, सेक्शन ऑफिसर कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) अरुण सैनी, डीडीओ सुनील कुमार, एसडीएम देवेंद्र नेगी, अधीक्षण अभियंता लोनिवि एन.पी. सिंह, सीएओ अभिलाषा भट्ट, सीईओ एल.एम. चमोला, जीएम डीआईसी महेश प्रकाश, डीपीआरओ एम.एम. खान, डीपीओ शोएब हुसैन, बीडीओ श्रुति वत्स सहित अन्य संबंधित विभागों एवं डीओपीटी के अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!