Ad image

हिमांशु चमोली प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने फूंका पुतला

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 अगस्त 2025। प्रदेश में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और हालिया आत्महत्या प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने आज नई टिहरी में जोरदार प्रदर्शन किया। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में आए दिन आपराधिक घटनाएं हो रही हैं और राज्य महिला अपराधों के मामलों में हिमालयी राज्यों में अव्वल पर है। पंचायत चुनावों में खुलेआम गोलीबारी, जनप्रतिनिधियों के साथ हाथापाई और विवाद की घटनाओं का जिक्र करते हुए कांग्रेस ने कहा कि भाजपा सरकार कानून-व्यवस्था संभालने में नाकाम रही है।

हिमांशु चमोली प्रकरण पर कांग्रेस का हमला

कांग्रेस ने हाल ही में पौड़ी निवासी जितेंद्र कुमार की आत्महत्या के मामले को उठाते हुए भाजपा युवा मोर्चा नेता हिमांशु चमोली पर गंभीर आरोप लगाए। कांग्रेस ने कहा कि जितेंद्र कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भाजपा नेता पर ठगी का आरोप लगाया था और उसके बाद आत्महत्या कर ली।
कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार और प्रशासन इस मामले में लीपापोती कर रहा है तथा एफआईआर को भी मामूली ढंग से दर्ज किया गया है। उन्होंने मांग की कि इस पूरे मामले की न्यायिक जांच हो, चमोली के सोशल मीडिया खातों और लेन-देन की गहन पड़ताल की जाए, और आवश्यक होने पर अन्य संबंधित लोगों को भी सहअभियुक्त बनाया जाए।

कांग्रेस ने मृतक के परिजनों की सुरक्षा, आर्थिक सहायता और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग भी रखी।

पुतला दहन में कई नेता रहे शामिल

पुतला दहन कार्यक्रम में शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पंवार, प्रदेश महामंत्री विजय गुनसोला, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, नवनियुक्त जिला पंचायत उपाध्यक्ष मानसिंह रौतेला, पूर्व विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रमोला, पूर्व प्रमुख सोबन सिंह रावत, आनंद सिंह बेलवाल, ज्योति प्रसाद भट्ट, महिला कांग्रेस अध्यक्ष आशा रावत, पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष दर्शनी रावत, देवेंद्र नौटियाल, हरि सिंह मखालोग, विजेंद्र सिंह नेगी, ममता उनियाल, सुगुप्ता मैडम, हरि सिंह नेगी, शहर कांग्रेस के संतोष आर्या, गब्बर सिंह रावत, मनीष पंत, नरेंद्र दत्त, जुनैद खान, इमरान, किशोर सिंह मंद्रवाल, खुसी लाल, धनवीर कालूड़ा, बलवीर कोली, जय सिंह रावत, घनश्याम पवार, दिनेश पवार, सुनील उनियाल, मनीष तोमर, लखबीर चौहान, विश्वजीत, नवीन सेमवाल, कविता देवी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!