नई टिहरी में ढोल-ढोली पर राष्ट्रीय संगोष्ठी 28 अगस्त को

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार एवं संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली के तत्वावधान में “आधुनिक युग में ढोल और ढोली का सांस्कृतिक महत्व” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 28 अगस्त को किया जाएगा। यह कार्यक्रम जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) हॉल, नई टिहरी में दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होगा।

संगोष्ठी के संयोजक टैगोर नेशनल स्कॉलर डॉ. विकस फोंदनी हैं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डाइट नई टिहरी की प्राचार्य श्रीमती हेमलता भट्ट होंगी।

कार्यक्रम में प्रो. डी.आर. पुरोहित (संगीत नाटक अकादमी अवॉर्डी), डॉ. सोहन लाल (राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त ढोलवादक), डॉ. राजेश जोशी (एचएनबीजीयू, श्रीनगर) तथा वरिष्ठ पत्रकार एवं सांस्कृतिक कार्यकर्ता श्री महिपाल सिंह नेगी व्याख्यान देंगे। इस अवसर पर सुरगंगा टीम द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति भी दी जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!