राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने आपदा प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी गढ़वाल, 20 अगस्त 2025 । पौड़ी गढ़वाल के सैंजी, चपंलोड़ी, उदालखा और ग्वालखुड़ा गांवों में आपदा प्रभावितों को राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुलोचना इष्टवाल (खंकरियाल) ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ राहत सामग्री वितरित की।

सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट (चोफण्डा) के प्रयासों से राशन व जरूरी सामग्री पहुंचाई गई। फुलवारी फाउंडेशन (अजय नेगी, शिवानी रावत) और परिवहन सहयोग (अनुसूया प्रसाद उनियाल, उनियाल ट्रांसपोर्ट) ने विशेष योगदान दिया।

राहत अभियान में आर्थिक सहयोग भी मिला—सुदर्शन सिंह रावत (₹10,000), राकेश जली (₹1,000) और बसंती देवी (₹1,000)। पर्वतजन टीवी के वरिष्ठ पत्रकार विजेंद्र राणा ने भी प्रभावितों से मुलाकात कर स्थिति का दस्तावेजीकरण किया।

कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल, प्रदेश प्रचार सचिव विनोद कोठियाल, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रजनी जुगरान, देवेंद्र गुसाई, विशन कंडारी, सुभाष नौटियाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। ग्राम सभा ने सभी सहयोगियों का आभार जताया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!