भिलंगना में NDRF का स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 20 अगस्त 2025 । NDRF की टीम ने आज राजकीय इंटर कॉलेज चमियाला (घनसाली) में स्कूल सेफ्टी कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें लगभग 300 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने भाग लिया।
टीम ने आपदाओं से बचाव, प्राथमिक उपचार, CPR, स्टेचर निर्माण के तरीके और रेस्क्यू उपकरणों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में NDRF व SDRF द्वारा संयुक्त रूप से बाढ़ रेस्क्यू का डेमो किया गया तथा विद्यार्थियों को अभ्यास भी कराया गया।

कमांडर ने बताया कि कमांडेंट, 15वीं बटालियन NDRF के निर्देशन में 18 अगस्त से 2 सितंबर तक टिहरी जिले में 15 स्थानों पर ऐसे कार्यक्रम होंगे।
कार्यक्रम में इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ठाकुर (NDRF), SDRF टीम घनसाली, मुख्य प्रशिक्षक अनिल सकलानी एवं प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!