विश्व पर्यावरण दिवस पर कांग्रेसजनों ने किया वृक्षारोपण

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कांग्रेसजनों ने बौराड़ी 7D के पास स्व0 राकेश सेमवाल स्मृति वन वाटिका में वृक्षारोपण किया। 

इस मौके पर वन अधिकार आंदोलन के प्रणेता और कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने स्व. इंदिरा गांधी जी को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा पर्यावरण के प्रति समर्पित रही हैं और जिसको पर्वतों की रानी कहा जाता है मसूरी इसको बचाने में इंदिरा गांधी जी का बड़ा योगदान रहा। 

कांग्रेसजन वृक्षारोपण करते हुए

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा ही सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पित रही है, लेकिन जहां वन और वनों पर आधारित समुदायों के सवाल है पर्यावरण की रक्षा तभी हो सकती है जब वनों पर आश्रित समुदायों की हम रक्षा कर सकें और उसमें सबसे बड़ा योगदान मध्य हिमालय का है। 

उन्होंने कहा कि मध्य हिमालय 2/3 भारत को और 1/4 विश्व को पर्यावरणीय सेवाएं दे रहा है। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगभग 75 हजार की पर्यवर्णीय सेवाएं दे रहा है। तो उस हिसाब से हिमालयी राज्यों की जो जीडीपी है उसका आकलन करके हिमालयी राज्यों को उसका हिस्सा मिलना चाहिए। उनके अधिकार वापस मिलने चाहिए। यही नही उनको बिजली, पानी भी निःशुल्क मिलना चाहिए, प्रत्येक परिवार के एक बच्चे को नौकरी मिले। उन्होंने कहा कि अगर पर्यावरण को बचाना है तो खेत को जोतना होगा उसी से पानी जमीन के अंदर जाता है और मध्य हिमालय व उत्तराखंड के लिए तो यह बहुत जरूरी है। 

कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि पार्टी हमेशा सामाजिक सरोकारों में हमेशा आगे खड़ी रहती है। आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कई कार्यक्रम हैं लेकिन हमने टिहरी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष स्व. राकेश सेमवाल की स्मृति में बनाई गई वाटिका से वृक्षारोपण की शुरुआत की है। कहा कि हम सबको पर्यावरण संरक्षण के लिए बढ़ चढ़कर आगे आना होगा। 

इस दौरान पूर्व राज्य मंत्री प्रवीण भंडारी, पूर्व जिलाध्यक्ष शान्ति भट्ट, पूर्व प्रमुख विजय गुनसोला, देवेंद्र नौडियाल, लखवीर चौहान, राजेन्द्र डोभाल, नवीन सेमवाल आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!