हनुमान चालीसा संग विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

नई टिहरी। राजकीय प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में ग्रामीण क्षेत्र विकास समिति रानीचौरी की पहल पर नशा मुक्ति जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में 30 छात्रों ने नशे से दूर रहने का शपथ पत्र भरा और उन्हें हनुमान चालीसा वितरित की गई।

मुख्य वक्ता जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के जिला कोऑर्डिनेटर डॉ. जगदीश बडोनी ने कहा कि नशा व्यक्ति को भीतर से खोखला कर देता है, जबकि स्वच्छ मन और स्वस्थ तन ही सफलता की असली कुंजी है। काउंसलर रंजिता थपलियाल ने बताया कि नशा सबसे पहले दिमाग पर असर डालता है और मानसिक स्वास्थ्य को कमजोर करता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अवतार सिंह राणा ने इस पहल को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम में शिक्षकगण सुरेश उनियाल, नीलम बडोनी, अनीता पेटवाल सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!