स्वतंत्रता दिवस पर टिहरी जिला प्रशासन का सफाई अभियान: वृक्षारोपण भी किया

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

प्रत्येक बुधवार को नियमित रूप से सफाई अभियान रहेगा जारी: डीएम

टिहरी गढ़वाल, 15 अगस्त 2025 । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज प्रातः टिहरी जिला प्रशासन की ओर से जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बौराड़ी पेट्रोल पंप के समीप विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में सभी जिलास्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल हुए और लगभग दो ट्रक कूड़ा एकत्रित किया गया।

नितिका खंडेलवाल जिलाधिकारी टिहरी

सफाई के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल, नगर पालिका परिषद नई टिहरी के अध्यक्ष मोहन सिंह रावत और अपर जिलाधिकारी ए.के. सिंह ने वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने प्रत्येक बुधवार को नियमित रूप से सफाई अभियान जारी रखने पर बल दिया।

अभियान में एसडीएम संदीप कुमार, पीडी डीआरडीए पी.एस. चौहान, डीटीडीओ एस.एस. राणा, डीएसओ मनोज डोभाल, एई सिंचाई अनूप डियून्डी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और नगर पालिका के कार्मिक मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!