पुलिस की तत्परता से बची चालक की जान👉 मसूरी से लौटते वक्त मैक्स वाहन 200 मीटर गहरी खाई में गिरा।

टिहरी गढ़वाल। 📍 जानकारी के अनुसार, गुरुवार (21 अगस्त 2025) को वाहन संख्या UK07TC-2154 मसूरी से गैड लौटते समय अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।
⏩ ग्रामवासियों ने तुरंत 108 एंबुलेंस व थत्युड़ पुलिस को सूचना दी।
⏩ पुलिस व स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत से चालक को बाहर निकाला गया।
⏩ घायल चालक मनोज (24 वर्ष), पुत्र सेवक दास, निवासी ग्राम गैड, थत्युड़ को सीएचसी थत्युड़ ले जाया गया।
⏩ प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया।
🙏 ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।