Ad image

दो युवकों की वाहन दुर्घटना में मौत, पट्टी उपली रमोली में शोक की लहर

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। प्रतापनगर ब्लॉक के पट्टी उपली रमोली क्षेत्र में बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुखमाल गाँव निवासी बाल कृष्ण (19) पुत्र गुड्डू सिंह राणा और पोखरी निवासी विपिन (17) पुत्र अजय पोखरियाल दिन में आधार कार्ड बनाने के लिए उत्तरकाशी गए थे। देर शाम लौटते समय ओनालगाँव के समीप भारी बरसात और सड़क पर गिरे पत्थरों के कारण उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए दुखद क्षण है। उन्होंने परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!