काठमांडू में टिहरी के कराटेबाजों का दमदार प्रदर्शन, 10 पदक जीतकर बढ़ाया देश का मान

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 09 जून 2026। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 17वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में टिहरी गढ़वाल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 1 स्वर्ण, 3 रजत और 6 कांस्य सहित कुल 10 पदक अपने नाम किए। पूर्णानंद स्टेडियम मुनि की रेती के खिलाड़ियों ने भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
02 से 04 जून 2026 तक ज्वालाखेल इंडोर स्टेडियम, काठमांडू में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इंडिया टीम के कोच क्यूशी विश्वनाथ राजपूत के अनुसार 11 वर्ष बालिका वर्ग में मनस्वी ने काता स्पर्धा में रजत तथा फाइट इवेंट में कांस्य पदक जीता। वहीं 14 से 16 वर्ष बालिका वर्ग में आराध्य भंडारी ने काता में रजत और फाइट में कांस्य पदक हासिल किया।
12 वर्ष बालक वर्ग में करन प्रतियोगिता के स्टार खिलाड़ी रहे। उन्होंने फाइट इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर भारत का गौरव बढ़ाया, जबकि काता स्पर्धा में कांस्य पदक भी अपने नाम किया। इसी वर्ग के हर्षित भट्ट ने काता और फाइट दोनों स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीतकर दोहरे पदक हासिल किए।
खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ियों का यह प्रदर्शन जनपद के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को शीघ्र ही सम्मानित किया जाएगा।
टिहरी के खिलाड़ियों की इस सफलता से खेल प्रेमियों और क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। खेल विभाग ने इसे जनपद के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए भविष्य में भी खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग देने का भरोसा जताया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!