सीडीओ टिहरी की अध्यक्षता में सरस मेले की तैयारियों की बैठक आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें
  • उत्पाद पैकेजिंग, स्टॉल एवं फूड सुरक्षा पर विशेष जोर”
  • अधिकारियों को समयबद्ध तैयारी के निर्देश, सभी बीडीओ व विभागीय अधिकारी रहे सहभागी”

टिहरी गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में आगामी सरस मेला (6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक) की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई।

बैठक में बायर्स सेलर्स मीट, गुल्लक 2.0 तथा प्रत्येक ब्लॉक द्वारा अपने अपने स्टॉल में प्रदर्शित किए जाने वाले उत्पादो की तैयारी पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा निर्देश दिए गए कि प्रदर्शित किए जाने वाले उत्पादों की उचित पैकेजिंग सुनिश्चित की जाए। स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं के ठहरने हेतु बुक किए जाने वाले होटल/धर्मशालाओं का निरीक्षण समय से कर लिया जाए। सरस मेला में स्टॉल की व्यवस्था सुसंगत रूप से की जाए। विशेष रूप से फूड स्टॉल हेतु सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

सीडीओ ने सभी अधिकारियो को मिलकर मेले को सफल एवं आकर्षक बनाने हेतु समयबद्ध तैयारी करने के निर्देश दिए।

बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए पुष्पेंद्र चौहान, जिला परियोजना प्रबंधक (ग्रामोत्थान परियोजना), डीटीई एनआरएलएम, जिला REAP टीम के साथ-साथ सभी खंड विकास अधिकारियों ने गूगल मीट के माध्यम से प्रतिभाग किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!