टिहरी में कल सभी स्कूल-और आंगनवाड़ी रहेंगे बंद

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 12 सितंबर 2025। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान और जिले में लगातार हो रही वर्षा को देखते हुए जिलाधिकारी एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष नितिका खण्डेलवाल ने सुरक्षा की दृष्टि से बड़ा निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी ने आदेश जारी कर कहा है कि 13 सितंबर 2025 (शनिवार) को जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय/निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) और सभी आंगनवाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।

👉 आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय छात्र-छात्राओं की सुरक्षा तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से लिया गया है।
👉 साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि आदेश की अवहेलना होती है और किसी विद्यालय/संस्थान की लापरवाही से कोई घटना घटित होती है, तो संबंधित प्रधानाचार्य/प्रबंधक पर आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत कार्यवाही की जाएगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!