तेलंगना गजटेड आफिसर एसोसियेशन के अध्यक्ष एम0बी0कृष्णा यादव ने जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों से की मुलाकात

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

हरिद्वार। हैदराबाद से तेलंगना गजटेड आफिसर एसोसियेशन के अध्यक्ष एम0बी0कृष्णा यादव ने उत्तराखन्ड भ्रमण के दौरान आज जर्नलिस्ट यूनियन आफ उत्तराखन्ड के अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीन मेहता व महासचिव गिरीश पन्त से भेंट की।

धार्मिक स्थली हरिद्दार के नैर्सगिक सौन्दर्य को देखकर वह बहुत अभिभूत हुए। अपने एक सप्ताह की यात्रा मे वह गंगोत्री,यमनोत्री, केदारनाथ व बद्रीनाथ के भी दर्शन करेंगे। दोनों प्रदेशों में पत्रकारों की स्थिति को लेकर भी चर्चा हुयी। उन्होने बताया तेलंगना मे इन्डियन जर्नलिस्ट यूनियन पत्रकारों का एक बहुत बड़ा संगठन है जो सदैव पत्रकारों के हितों के लिए प्रयासरत है।तेलंगना सरकार ने पत्रकारों के हित में कई अहम फैसले लिये है।

जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने उन्हे बताया कि उत्तराखन्ड सरकार ने भी पत्रकारों के लिए पेशन योजना,मेडिकल सुविधा व सरकारी बसों मे मुफ्त यात्रा का प्रावधान किया है। पत्रकारों की जो लम्बित समस्यायें है उनके समाधान के प्रति जेयूयू लगातार प्रयासरत है।

Share This Article
error: Content is protected !!