पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ फूटा भाजपाइयों का गुस्सा

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की स्वर्गीय माता जी के प्रति कांग्रेस नेताओं द्वारा अशोभनीय टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश भड़क उठा।
मंगलवार को भाजपा नई टिहरी मंडल के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य चौराहे पर कांग्रेस पार्टी का पुतला दहन कर कड़े विरोध का इजहार किया।

👉 भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत ने कहा –
“कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री की मातृशक्ति का अपमान, पूरे देश की मातृशक्ति का अपमान है। भाजपा इसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगी। जो पार्टी संस्कृति और परंपराओं का सम्मान करना नहीं जानती, वह जनता से क्या उम्मीद कर सकती है।”

📌 विरोध प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल, ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, नगर पालिकाध्यक्ष चंबा श्रीमती शोभनी धनोला, बीकेटीसी सदस्य दिनेश डोभाल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!