घनसाली नगर पंचायत में फिर शुरू हुई जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की सुविधा, डीएम की पहल से नागरिकों को बड़ी राहत

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 07 सितंबर 2025। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल की त्वरित पहल और तकनीकी विशेषज्ञता से नगर पंचायत घनसाली में लंबे समय से बाधित जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की सुविधा अब पुनः शुरू हो गई है। इस व्यवस्था के शुरू होने से क्षेत्र के नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने बताया कि पहले यह कार्य “अपणी सरकार पोर्टल” से होता था, लेकिन CRS पोर्टल के नए संस्करण 2.0 के लागू होने के बाद नगर पंचायत में प्रमाण पत्र निर्गमन बाधित हो गया था। समस्या की जानकारी जिलाधिकारी तक पहुंचते ही उन्होंने तुरंत संज्ञान लेकर मात्र तीन दिनों में इसका समाधान कर दिया।

अब नगर पंचायत घनसाली कार्यालय से जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र CRS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी किए जाएंगे। इससे नागरिकों को समय पर प्रमाण पत्र आसानी से मिल सकेंगे और उन्हें अन्य जगहों पर भटकने से मुक्ति मिलेगी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!