चार दिन बाद मिला लापता युवक का शव: नीम बीच पर स्नान करते समय डूबा था राजस्थान का युवक

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश, 29 सितम्बर 2025। गंगा नदी में 24 सितम्बर को हुए दर्दनाक हादसे के चार दिन बाद लापता युवक का शव आखिरकार बरामद हो गया। राजस्थान के रतनगढ़, जिला चूरू निवासी जितेंद्र जाखड़ (24 वर्ष) का शव सोमवार सुबह सर्च अभियान के दौरान पशुलोक बैराज से मिला।

गौरतलब है कि 24 सितम्बर को राजस्थान से आए युवक-युवती ऋषिकेश स्थित नीम बीच पर स्नान करते समय गंगा के तेज बहाव में बह गए थे। हादसे के समय युवती को स्थानीय लोगों व रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाल तो लिया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। वहीं, जितेंद्र जाखड़ गंगा की लहरों में समा गए और तब से लापता थे।

लगातार चला सघन तलाशी अभियान
एसडीआरएफ की टीम बीते चार दिनों से राफ्ट व आधुनिक उपकरणों की मदद से गंगा में लगातार तलाशी कर रही थी। सोमवार को यह अभियान सफल रहा और युवक का शव बैराज से बरामद कर जिला पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।

खोज अभियान अब भी जारी
एसडीआरएफ अधिकारियों के अनुसार गंगा में डूबे अन्य व्यक्तियों की तलाश अभी भी की जा रही है। टीम ने आश्वस्त किया है कि सर्च ऑपरेशन पूरी मुस्तैदी के साथ आगे भी जारी रहेगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!