मुख्य विकास अधिकारी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी टिहरी वरुणा अग्रवाल ने सोमवार को जिला सभागार नई टिहरी में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकांश शिकायतें आपदा प्रभावित क्षेत्रों से जुड़ी थीं, जिनमें सड़कें, पेयजल लाइन क्षति और घरों-खेतों में मलबा आने जैसी समस्याएं प्रमुख रहीं।

सीडीओ ने मौके पर ही कई मामलों का निस्तारण किया तथा लंबित शिकायतों की समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। चम्बा के बटखेम, लामकोट, कोट मनियार और सकलाना जौनपुर क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर भी विभागीय अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के आदेश दिए गए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार, एसडीएम टिहरी संदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!