राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमण्डल) में दीक्षारंभ कार्यक्रम संपन्न

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 08 सितंबर 2025। राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा (धारमण्डल) में प्राचार्य डॉ. के.एस. जौहरी की अध्यक्षता में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं मार्गदर्शन हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ।

प्राचार्य डॉ. जौहरी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉलेज जीवन अवसरों और चुनौतियों से भरा होता है, जिसमें अनुशासन, परिश्रम और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है।

इस अवसर पर प्राध्यापकों ने शिक्षा की भूमिका, पाठ्यक्रम, राष्ट्रीय शिक्षा नीति, कैरियर काउंसलिंग, व्यक्तित्व विकास, छात्रवृत्तियां, संस्कार, अनुशासन व समाज में शिक्षा के महत्व जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया।

कार्यक्रम का संचालन श्री जोगेंद्र कुमार चन्याल ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ. अमित ने प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में सभी प्राध्यापकगण, शिक्षणेतर कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!