Ad image

थानों का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 08 सितम्बर 2025। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा आज जनपद के विभिन्न थानों का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण किया गया। क्षेत्राधिकारी नरेंद्रनगर श्री सुरेंद्र सिंह भंडारी ने थाना मुनि की रेती एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री जे.आर. जोशी ने थाना चंबा का विस्तृत निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने अस्लाह, आपदा उपकरण, दंगारोधी सामग्री, यातायात उपकरणों एवं अन्य सरकारी सम्पत्तियों का जीपी लिस्ट से मिलान कर रख-रखाव की स्थिति देखी तथा इन्हें अध्यावधिक रखने के निर्देश दिए। थाना परिसर, मालखाना, भोजनालय, महिला एवं शिशु सहायता पटल, आगंतुक कक्ष, CCTNS कक्ष और CCTV कैमरों का भी जायजा लिया गया।

अधिकारियों ने अभिलेखों व रजिस्टरों की जांच कर अद्यतन रखे जाने की सराहना की और लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों एवं पोर्टलों पर दर्ज शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। साथ ही, ई-बीट बुक लॉगिन, ई-सम्मन की तामील और SOP के पालन पर जोर दिया गया।

निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों के साथ सम्मेलन कर उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान हेतु आश्वस्त किया। अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने थाने के मेस में भोजन कर गुणवत्ता की जांच की और सभी कर्मचारियों को स्वस्थ एवं फिट रहने की सलाह दी।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!