Ad image

चम्बा नगर में गैस सिलेंडर वितरण को लेकर पार्षद का पत्र

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। नगर पालिका परिषद चम्बा के वार्ड नंबर 02 टावर मोहल्ला के सभासद शक्ति प्रसाद जोशी ने इंडियन गैस सर्विस चम्बा प्रबंधन को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज की है कि बाजार क्षेत्र और आसपास रहने वाले परिवारों को गैस सिलेंडर वितरण में गंभीर असुविधा हो रही है। गैस गोदाम मुख्य सड़क से नीचे होने के कारण लोगों को सिलेंडर खुद ढोकर लाना पड़ता है और कई बार एजेंसी द्वारा मनमाने ढंग से अतिरिक्त पैसे भी वसूले जाते हैं।

उन्होंने मांग की है कि प्रत्येक माह के दूसरे और चौथे शनिवार को मुख्य बाजार में गैस सिलेंडर वितरण की व्यवस्था की जाए, ताकि बुजुर्गों, महिलाओं और आम जनमानस को राहत मिल सके। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आम जनता के साथ आंदोलन किया जाएगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!