जिलाधिकारी के निरीक्षण का असर : 48 घंटे में अस्थायी पुल तैयार

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल। आपदा के बीच त्वरित कार्रवाई और विभागों की संयुक्त मेहनत से घनसाली क्षेत्र की जनता को बड़ी राहत मिली है। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल नितिका खण्डेलवाल के निरीक्षण और सख्त निर्देशों के बाद मात्र 48 घंटे के भीतर गेंवली पुल का अस्थायी निर्माण पूरा कर दिया गया।

बीते मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार जिलाधिकारी ने तहसील घनसाली के विभिन्न आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया था। इस दौरान ग्रामीणों ने पुल और मार्ग बाधित होने की समस्या सामने रखी। जिलाधिकारी ने तुरंत संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्राथमिकता के आधार पर पुल की समस्या का समाधान किया जाए।

सिर्फ दो दिनों की मेहनत में विभागीय टीमों ने अस्थायी पुल तैयार कर आवागमन बहाल कर दिया। इससे न केवल स्थानीय जनता को राहत मिली बल्कि राहत व बचाव कार्यों में भी सुगमता आई।

स्थानीय निवासियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि त्वरित कार्रवाई से उनकी बड़ी परेशानी दूर हुई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!