राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 अगस्त । राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम एवं उत्साह के साथ मनाया गया।

प्राचार्य ने राष्ट्रध्वज फहराया, जिसके बाद सभी ने राष्ट्रगान एवं वंदे मातरम का सामूहिक गान किया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीतों एवं कविताओं की प्रस्तुतियां दीं। राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि भेंट कर उनका मनोबल बढ़ाया। डॉ. अनिल ने स्वतंत्रता संग्राम की ऐतिहासिक घटनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य के अध्यक्षीय संबोधन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन मोहम्मद आदिल कुरैशी ने किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!