Ad image

कोटी कॉलोनी टिहरी झील में गढ़वाली फिल्म “रैबासी” का भव्य शुभारंभ

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 सितंबर 2025। कोटी कॉलोनी टिहरी झील के मनमोहक वातावरण में आज गढ़वाली फिल्म “रैबासी” का विधिवत उद्घाटन बोट यूनियन के संरक्षक श्री कुलदीप पंवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “यदि कोई भी गढ़वाली फिल्म पहाड़ों पर आधारित होती है, तो हमारी यूनियन और ग्राम सभा हमेशा उसे पूरा सहयोग और प्रोत्साहन देती है।”

फिल्म “रैबासी” के निर्माता विक्रम सिंह नेगी “पहाड़ी” ने बताया कि फिल्म की कहानी एक पढ़े-लिखे नौजवान पर आधारित है, जो रोजगार की तलाश में गांव छोड़ने के बजाय होमस्टे और पर्यटन से स्वरोजगार की राह अपनाता है। फिल्म का मुख्य उद्देश्य यह संदेश देना है कि पहाड़ों से हो रहा पलायन कैसे रोका जा सकता है।

फ़िल्म की टीम

निर्माता: विक्रम नेगी “पहाड़ी”, निर्देशक: राजेंद्र सिंह नेगी “राजू”, सहायक निर्देशक: पवन चौबे। ,कला निर्देशक: राजेश नौगांई , नृत्य निर्देशक: सोहन चौहान , डीओपी: मनोज सती , कहानी: बृज मोहन वेदवाल , बीटीएस/स्टिल: पंकज कंडारी, मेकअप: पवन कुमार , वस्त्र सज्जा: अक्की, प्रोडक्शन मैनेजर: प्रेमा नेगी, कैमरा एंड लाइट: बाला जी, गीत-संगीत: श्रवण भारद्वाज, रिकॉर्डिस्ट: सागर शर्मा, गायक: आकाश भारद्वाज, श्रवण भारद्वाज, गायिका: दीपा चौहान। मुख्य कलाकार: बृज मोहन वेदवाल, राजेश नौगांई, प्रशांत घघोड़िया, अनुज हीत, अनामिका राज, बिमला ढौंडियाल, रश्मि नौटियाल और संदीप छिलबट।

उद्घाटन समारोह में बोट यूनियन के अमित राणा, प्रवीन रावत, प्रमोद शाह, प्रमोद पवार, पवनदीप, सूरज चौहान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!