राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय में निःशुल्क दन्त  चिकित्सा शिविर आयोजित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 दिसंबर । शिव शक्ति दन्त चिकित्सालय बौराड़ी द्वारा राजकीय आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय कन्थर गांव विकास खण्ड चम्बा में निःशुल्क दन्त  चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विद्यालय के बच्चों व स्टाफ ने दांतों की जांच कराई। शिव शक्ति दन्त चिकित्सालय संचालक डॉ आकाश शर्मा द्वारा

 70 विद्यार्थियों, अध्यापकों व स्थानीय लोगों का निशुल्क जांच व उपचार किया गया।शिविर में कुछ रोगियों को निःशुल्क दवा तथा  टूथपेस्ट वितरित किये गये।

शिविर संचालक डॉ आकाश शर्मा द्वारा दांतों की बीमारी के बारे में बताया गया तथा प्रत्येक 6 माह में दांतो की सफाई कराने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि दांतों में इन्फेक्शन से हमारे लिवर सिस्टम को नुकसान पहुंचता है। दांतों मे दर्द होने पर उसका उपचार तुरन्त कराना चाहिए। अन्यथा उस दांत में दर्द होना शुरू होता है और फिर उसमें बाद मे रूट केनाल ट्रीटमेंट कराना आवश्यक हो जाता है या दांत निकालना पड़ जाता है।  इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री हितेन्द्र पवार, संगीता चमोली, परमजीत सजवाण सहित अनेक अध्यापक व ग्रामीण उपस्थित रहे ।

व उन्होंने भी दांत की जांच करायी।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!