पेपर लीक के खिलाफ बेरोजगारों के समर्थन में उतरी राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

देहरादून, 24 सितंबर 2025 । राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने पेपर लीक के खिलाफ संघर्ष कर रहे बेरोजगार युवाओं को पूरा समर्थन देने का ऐलान किया। पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईस्टवाल ने कहा कि यह घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और सरकार को दोषियों पर कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय डोभाल ने आश्वासन दिया कि पार्टी बेरोजगारों के अधिकारों की लड़ाई में हर स्तर पर साथ खड़ी रहेगी। कार्यक्रम में पदाधिकारियों ने रोजगार मेले व जागरूकता अभियान चलाने की योजना भी बनाई।

पार्टी नेताओं ने युवाओं के हक में आवाज बुलंद करते हुए सरकार पर दबाव बनाने का संकल्प लिया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!