Ad image

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद टिहरी ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से की शिष्टाचार भेंट

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 06 सितम्बर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद टिहरी (जो प्रदेश भर में 200 से अधिक घटक संघों का संघ है) की जिला कार्यकारिणी ने आज नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें शुभकामनाएँ दीं।

इस अवसर पर परिषद प्रतिनिधिमंडल ने जिला पंचायत अध्यक्ष मा. इशिता सजवाण, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मा. मानसिंह रौतेला, चंबा की माननीय प्रमुख श्रीमती सुमन सजवाण तथा जाखणीधार के माननीय प्रमुख श्री राजेश नौटियाल से भेंट की और परिषद की ओर से उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।

कार्यक्रम में परिषद के पदाधिकारियों में अध्यक्ष श्री भगवान सिंह राणा, जिला मंत्री श्री जयवीर रागड़, संप्रेक्षक श्रीमती दीपिका तिवारी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री अनूप सिंह नेगी, श्री भुवनेश्वर प्रसाद सेमवाल, श्री आमोद नौटियाल, उपाध्यक्ष श्री सतेंद्र चौहान, संरक्षक श्री विनय बहुगुना, कोषाध्यक्ष श्रीमती रामेश्वरी नेगी, दीक्षा श्रीमती संगीता रागड़, श्रीमती विजयलक्ष्मी नौटियाल, श्री सुनील कलेठा, श्री पंकज उनियाल एवं श्री जसपाल रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त मीडिया प्रभारी श्री दीपक गोसाई, श्री धीरेंद्र नेगी, श्री आशीष जोशी, श्री ओमप्रकाश बहुगुणा, श्री अंकुर सहित अनेक अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हुए।

परिषद ने उपस्थित सभी सदस्यों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!